Vastu Tips: रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे कई अद्भुत फायदे

वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने पर व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से बच सकता है। इसी प्रकार रसोई घर में नमक को रखने के भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर आपकों जीवन में कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रसोई घर मे नमक रखते समय किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Publish:Thu, 28 Mar 2024 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 10:00 PM (IST)
Vastu Tips: रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे कई अद्भुत फायदे
Vastu Tips For salt रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों का ध्यान।

HighLights

  • हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है वास्तु शास्त्र।
  • वास्तु के अनुसार चीजें रखने से बढ़ती है सकारात्मकता।
  • रसोई घर में नमक रखते समय इन बातों का रखें ध्यान।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Vastu Tips For salt: नमक रसोई घर का एक जरूरी भाग है। नमक एक ऐसा मसाला है, जिसके बिना किसी भी व्यंजन का स्वाद अधूरा रहता है। ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से भी नमक के कुछ उपाय व्यक्ति की किस्मत चमका सकते हैं।

वास्तु शास्त्र में नमक को रखने के कुछ नियमों का वर्णन किया गया है, जिनका ध्यान रखने पर आपको आपको जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस विषय पर वास्तु शास्त्र में क्या कहा गया है?

इस दिशा में न रखें नमक

वास्तु के अनुसार, नमक को भूलकर भी अपने रसोई घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। और ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का दबाव बढ़ने लगता है। साथ ही उसे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इस बर्तन में रखें नमक

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक को हमेशा प्लास्टिक या कांच के बर्तन में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, नमक को लोहे या स्टील के बर्तन में रखने से ग्रह दोष उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि कभी भी शाम के समय नमक का दान या फिर किसी को नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कर्ज भी बढ़ने लगता है।

करें ये उपाय

घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए आप नमक का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए रसोई घर में एक लाल कपड़े में नमक बांधकर ऐसे स्थान पर रखने हैं, जहां इसपर किसी की नजर न पड़े, तो इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी