Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen: घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर

    यदि घर के हर हिस्से में वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए इससे आपको अपने जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में रखी कुछ चीजें आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकती है जिससे व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इन चीजों को अपने किचन से तुरंत हटा देना चाहिए।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 22 Mar 2024 06:41 PM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips for Kitchen रसोई में न रखें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर हिस्सा एक विशेष रखता है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में रसोई घर को भी एक अहम हिस्सा माना गया है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें रसोई घर में रखने से नकारात्मकता व्याप्त हो सकती है। जिससे आपको इसका शुभ परिणाम अपने जीवन पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन चीजों को जितना जल्दी हो सके अपने किचन से हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न रखें ऐसे पौधे

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मुरझाए हुए या फिर सूखे हुए पेड़-पौधों को अपने रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है और दुर्भाग्य आकर्षित होता है। ऐसे में यदि आपकी रसोई घर में कोई सूखा हुआ पौधा रखा हो, तो उसे तुरंत हटा दें और इसके स्थान पर हरे-भरे पेड़ लगाएं।

    न रखें खाली डिब्बे

    कई लोगों की आदत होती है कि वह डिब्बों के खाली हो जाने के बाद भी उसे किचन में रखे रहने देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि इससे भी नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसे में यदि आपके किचन में खाली बर्तन या डब्बें रखें हैं तो उन्हें पुनः भर देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

    मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

    वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि यदि आपके रसोई घर में ऐसे चाकू या छुरी रखे हुए हैं, जिनकी धार खत्म हो चुकी है, तो यह भी शुभ नहीं माने जाते। इसलिए अशुभ परिणामों से बचने के लिए चाकू, छुरी आदि की धार कम होने पर उनमें दुबारा धार लगवा लेनी चाहिए।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'