ओडिया युवा लेखक पर सेमिनार आयोजित

<p>रेवेन्सा विश्वविद्यालय के हेरिटेज हाल में ओडिया विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ओडिया युवा लेखक के भविष्य शीर्षक सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति वैष्णव चरण त्रिपाठी, साहित्यकार सत्य महापात्र, रेवेन्सा विश्वविद्यालय के ओडिया विभाग के प्रमुख गिरीश चंद्र मिश्र, ओडिया युवा लेखक सम्मेलन के अध्यक्ष शशांक शेखर </p>

By Edited By: Publish:Thu, 02 Aug 2012 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2012 04:53 PM (IST)
ओडिया युवा लेखक पर सेमिनार आयोजित

कटक। रेवेन्सा विश्वविद्यालय के हेरिटेज हाल में ओडिया विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ओडिया युवा लेखक के भविष्य शीर्षक सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति वैष्णव चरण त्रिपाठी, साहित्यकार सत्य महापात्र, रेवेन्सा विश्वविद्यालय के ओडिया विभाग के प्रमुख गिरीश चंद्र मिश्र, ओडिया युवा लेखक सम्मेलन के अध्यक्ष शशांक शेखर चुडामणि एवं संपादक भवानी प्रसाद मिश्र ने विचार रखे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर महापात्र नीलमणि साहू ने कहा कि युवा साहित्यकार ओडिया साहित्य सृजन पर ज्यादा ध्यान दें। ऐसा होने पर ही ओडिया भाषा एवं साहित्य समृद्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि ओडिआ साहित्य के प्रसार प्रचार हेतु अनुवाद की काफी आवश्यकता है। अन्य भारतीय भाषाओं से ओडिआ में एवं ओडिआ भाषा से अन्य भारतीय भाषाओं में साहित्य का अनुवाद होना चाहिए, जिससे हमारा साहित्य देश के अन्य राज्यों तक पहुंच पाएगा।

chat bot
आपका साथी