जोधपुर में 6 महीने से 6 पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म पड़ोस में ही रहने वाले 6 जनों पर दुष्कर्म करने का आरोप जिनमे से चार है नाबालिग।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 03:34 PM (IST)
जोधपुर में 6 महीने से 6 पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म
जोधपुर में 6 महीने से 6 पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म

जोधपुर, रंजन दवे। जोधपुर में एक नाबालिग लड़की से साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी से उसके पड़ोस में रहने वाले छह लड़के पिछले छह महीने से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहे थे, जिनमें से चार लड़के नाबालिग है। आखिरकार दुष्कर्म से परेशान लड़की ने हिम्मत जुटाकर शहर के राजीव गांधी नगर थाना पहुंच आप बीती सुनाई, तो अधिकारी भी दंग रह गए।

जानकारी मिली कि बालिका के साथ फिर से दुराचार हुआ था, जिससे कि वह इतनी डरी हुई थी कि उसके मुंह से आवाज भी नहीं निकल रही थी। युवकों से डरी बालिका ने रिपोर्ट लिखे जाने के बाद घर जाने से भी इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे बालिका गृह भिजवाया गया।

एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी नगर इलाके में रहने वाली 15 साल की एक बच्ची रोते ही खुद ही थाने पहुंची थी, जहां बच्ची के थाने आने का कारण जानकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी इत्तला दी गयी। लॉक डाउन के समय किशोरी के पड़ोस में रहने वाले 12 साल के एक बालक ने दोस्ती की, जिसने बाद में अपने अन्य दोस्तों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद इन लड़कों द्वारा किशोरी के साथ दुराचार किया गया। जहां किशोरी की उकसाया व धमकाया गया और घर वालों को इस के बारे में बताने का डर बताकर शोषण किया गया, जिसमें पास के ही दो युवक भी शामिल हो गए। इसके बाद से बालिका के साथ ये लोग डरा धमकाकर दुराचार करते रहे।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि बच्ची से चार नाबालिगों और दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के स्वयं के थाना आने पर परिवार जनों को सूचित किया गया। जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। बालिका घटना से इतना डरी हुई थी कि पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद भी बालिका ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया था।

उसे बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन की मदद से बालिका गृह भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही सभी की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी