धौलपुर सीट पर भाजपा की उषा रानी चुनाव जीती

राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाह चुनाव जीती है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Apr 2017 03:29 AM (IST) Updated:Fri, 14 Apr 2017 03:38 AM (IST)
धौलपुर सीट पर भाजपा की उषा रानी चुनाव जीती
धौलपुर सीट पर भाजपा की उषा रानी चुनाव जीती

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाह चुनाव जीती है। कुशवाह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता बनवारी लाल शर्मा को 38,673 मतों के बड़े अंतर से हराया। कुशवाह को 91,548 वोट मिले,वहीं शर्मा को 52,875 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 13 उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई, वहीं नोटा मतों की संख्या 952 रही। पैर में चोट के कारण धौलपुर स्थित अपने आवास में रह रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनाव परिणाम आते ही कार्यकर्ताओंं के बीच आई और बधाईयां स्वीकारी, खुद ने भी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी।

 प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की मौजूदगी में जश्न मनाया गया। यहां मिठाईयां बांटी गई, आतीशबाजी हुई। परनामी ने जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में लोगों का विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

राजस्थान की वसुंधरा सरकार से नाराज हैं सीएम नीतीश, जानिए क्यों?

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि हम हार स्वीकारते है, लेकिन जिस तरह भाजपा ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया वह आपत्तिजनक है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के बी.एल.कुशवाह निर्वाचित हुए थे, लेकिन हत्या के मामले में जेल जाने से उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई और उप चुनाव हुए। उप चुनाव में भाजपा ने कुशवाह की पत्नी उषा रानी को टिकट दिया। यह सीट जीतना भाजपा विशेषकर सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था, क्योंकि एक बार स्वयं वसुंधरा राजे यहां से विधानसभा चुनाव हार चुकी है। बनवारी लाल शर्मा ने ही चुनाव हराया था। इसी के चलते वसुंधरा एक सप्ताह तक धौलपुर में रही, एक दर्जन मंत्री और विधायकों को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस की ओर से पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कमान संभाल रखी थी।

यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राजस्थान दौरे पर

chat bot
आपका साथी