Rajasthan: जनजाति राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

जनजाति राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 11:16 AM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 11:16 AM (IST)
Rajasthan: जनजाति राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
Rajasthan: जनजाति राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

उदयपुर, जेएनएन। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। यहां के विद्यार्थी अकादमिक गतिविधियों के साथ खेल, कला एवं संस्कृति सहित अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे है। यह बात भारत सरकार के जनजाति विभागीय संयुक्त सचिव सौरभ जैन ने गुरुवार को कही। वह यहां जनजाति कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित दूसरे राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मोहन लाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा शैक्षिक कौशल दिखाया है।कई छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता है। उन्होंने कहा के गुणवत्ता युक्त शिक्षा देश के हर जनजाति क्षेत्र तक पहुंचेगी इसके लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहेे है। इसके साथ ही 715 मॉडल आवासीय विद्यालय अपग्रेड किए जा रहे है इससे विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगी। वहीं एकलव्य डे बोर्डिंग स्कूल का भी प्रावधान किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में विभाग के निदेशक अनिल कुमार ने राष्ट्र स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे देश के 18 राज्यों से आए प्रतिभागियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विभिन्न राज्यों का संस्कृति का मिलन एवं  दिग्दर्शन होता है।

जनजाति विभाग की आयुक्त शिवंागी स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्र स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए उदयपुर को मेजबानी देते हेतु जनजाति मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित मॉडल स्कूल में नवाचारों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है और इससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्तर को बढ़ावा मिला है।

राष्ट्र स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड राज्यों के प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सांस्कृतिक केन्द्र व कला मण्डल के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

शुभारंभ अवसर पर उदयपुर के प्रसिद्ध लोककला मण्डल एवं पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा डांग एवं भवई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। दोपहर भोजन के पश्चात समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

chat bot
आपका साथी