राजस्थान के गांव से तीन साल पहले फरार लुटेरी दुल्हन आई पुलिस के गिरफ्त में

राजस्थान के बूंदी जिले में नवलपुरा गांव से तीन साल पहले फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लुटेरी दुल्हन पर 4000 रूपये का ईनाम भी था।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 12:26 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 12:26 PM (IST)
राजस्थान के गांव से तीन साल पहले फरार लुटेरी दुल्हन आई पुलिस के गिरफ्त में
राजस्थान के गांव से तीन साल पहले फरार लुटेरी दुल्हन आई पुलिस के गिरफ्त में
जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के बूंदी जिले में नवलपुरा गांव से तीन साल पहले फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लुटेरी दुल्हन पर 4000 रूपए का ईनाम भी था।

पुलिस गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन, सोनू उर्फ सोनिया उर्फ कमला ने तीन साल पहले दलाल की मदद से नवलपुरा निवासी महावीर मीणा से मोटी रकम लेकर शादी की थी। बाद में पति और ससुराल पक्ष के लोगों को चकमा देकर फरार हो गई थी।

मामले में पीडित पति महावीर मीणा ने वर्ष 2016 में इन्द्रगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दलाल व लुटेरी दुल्हन के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दुल्हन स्वंय पुलिस की पकड़ में नही आ पाई थी।

तीन साल से फरार चल रही लुटेरी दुल्हन को गिरप्तार करने के लिए बूंदी जिला पुलिस द्वारा 4000 रु का ईनाम घोषित किया गया था। इसे पकडने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मिली सूचना के आधार पर इसे पकडने में सफलता हासिल कर ली।  

chat bot
आपका साथी