राजस्थान में दामाद ने ससुर की हत्या की
राजस्थान के कोटा में एक दामाद ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कोटा के तालाब गांव की है।
जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के कोटा में एक दामाद ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कोटा के तालाब गांव की है।
जानकारी हो कि मृतक फूलचंद तालाब गांव में रहकर मजदूरी करता था। इसी इलाके में उनका दामाद सुरेश भी रह रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच मजदूरी को लेकर विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ा कि सुरेश ने फूलचंद पर चाकू से वार कर दिया। ससुर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।