अब किसान एक्सप्रेस के नाम पर किसानों को लुभाएंगे सचिन पायलट

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट अब किसान एक्सप्रेस के नाम पर किसानों को लुभाने वाले है।दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस की रैली में राजस्थान से कांग्रेसजनों को ले जाने के लिए उन्होंने एक विशेष ट्रेन का इंतजाम किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2015 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2015 01:32 AM (IST)
अब किसान एक्सप्रेस के नाम पर किसानों को लुभाएंगे सचिन पायलट

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट अब किसान एक्सप्रेस के नाम पर किसानों को लुभाने वाले है।

दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस की रैली में राजस्थान से कांग्रेसजनों को ले जाने के लिए उन्होंने एक विशेष ट्रेन का इंतजाम किया है, जिसका नाम उन्होंने किसान एक्सप्रेस ही रखा है।

उनका दावा है कि इस किसान एक्सप्रेस से वे राज्य के हजारों किसानों को दिल्ली लेकर जाएंगे और केन्द्र सरकार पर दबाव बनाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि रैली में प्रदेश की राजधानी जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली में कार्यकर्ताओं और किसानों के लिए की गई विशेष ट्रेन के 18 कोच किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित किए गए है। यह स्पेशल ट्रेन जयपुर जंक्शन से सुबह 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। टे्रन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडो, बैनरों आदि द्वारा सुसज्जित किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी