Rajya Sabha Election 2020: राजस्थान में राजेंद्र गहलोत बने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

Rajya Sabha Election 2020 पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई की बात मानते हुए मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 06:30 PM (IST)
Rajya Sabha Election 2020: राजस्थान में राजेंद्र गहलोत बने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी
Rajya Sabha Election 2020: राजस्थान में राजेंद्र गहलोत बने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट तय मान रही प्रदेश भाजपा का इस बार राजस्थान से स्थानीय प्रत्याशी को भेजना चाहती थी और पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई की बात मानते हुए मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को नाम भेजने के लिए अधिकृत किया था।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है। अभी इन तीनों सीटों पर भाजपा नारायण पंचारिया, रामनारायण डूडी और विजय गोयल सदस्य है, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पर अब राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए तीन में से दो सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना है।

चूंकि एक ही सीट आने की संभावना थी। ऐसे में पार्टी की प्रदेश इकाई इस बार किसी स्थानीय नेता को राज्यसभा में भेजने पर जोर दे रही थी। सूत्रों का कहना है कि चुनाव समिति में भी इस बात पर सहमति बनी थी कि पार्टी आलाकमान के समक्ष किसी स्थानीय नेता को ही राज्यसभा में भेजने के लिए आग्रह किया जाए। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा भी था कि हमारी कोशिश होगी कि प्रदेश के ही किसी नेता को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से प्रत्याशी बनाया जाए।

गौरतलब है कि राजस्थान से मौजूदा सदस्यों में तीन सदस्य ऐेसे हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के नहीं है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस और विजय गोयल भाजपा से हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस से हैं। इनमें से विजय गोयल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनसे पहले हाल के वर्षों में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एम वेंकैया नायडू और राम जेठ मलानी को भी राजस्थान से राज्यसभा में भेज चुकी है। इनमें वेंकैया नायडू को कुछ समय बाद ही उपराष्ट्रपति बना दिया गया था। वहीं, एक बार राज्यसभा की उपसभापति रहीं नजमा हेपतुल्ला भी राजस्थान से भाजपा की राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।

इस बार प्रत्याशी बनाए गए राजेंद्र गहलोत संगठन से जुड़े नेता रहे हैं। मूलत जोधपुर के रहने वाले हैं और यहां की जिस सरदारपुरा सीट से अभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुन कर आते हैं, वहां से विधायक रह चुके हैं। यहां भैंरों सिंह शेखावत में मंत्री रह चुके हैं। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और पार्टी के संगठन चुनाव के प्रभारी रहे थे। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी