Rajasthan: भाजपा से मुकाबले के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी कांग्रेस

Rajasthan Congress. कांग्रेस के विपक्ष में रहते शुरू किया गया ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रयोग अब सत्ता में आने के बाद नए सिरे से दोहराया जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:27 PM (IST)
Rajasthan: भाजपा से मुकाबले के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी कांग्रेस
Rajasthan: भाजपा से मुकाबले के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी कांग्रेस

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan Congress. राजस्थान में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस अब अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे। कांग्रेस के विपक्ष में रहते शुरू किया गया ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रयोग अब सत्ता में आने के बाद नए सिरे से दोहराया जाएगा। कांग्रेस में ट्रेनिंग सेल को फिर से सक्रिय किया गया है। कांग्रेस ट्रेनिंग सेल के राष्ट्रीय पदाधिकारी 14 जनवरी को जयपुर में आकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के इंटरव्यू लेंगे।

इंटरव्यू के जरिए प्रेरक यानी मास्टर ट्रेनर बनने वाले कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके तहत जो नेता कांग्रेस की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी रखते हैं और पार्टी को समय देना चाहते हैं, उन्हें मास्टर ट्रेनर या प्रेरक बनाया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर ब्लॉक स्तर तक जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेंनिंग देंगे। ट्रेनिंग ले चुके कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार करने और भाजपा का मुकाबला करने का टास्क दिया जाएगा।कांग्रेस ट्रेनिंग सेल ने विधानसभा चुनावों से पहले भी कार्यकर्ताओं को जिला और ब्लॉक स्तर तक ट्रेनिंग दी थी। उसके बाद पार्टी ने 'मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान' चलाया था। इसके पार्टी को अच्छे परिणाम भी मिले थे।

विधानसभा चुनाव में इस मॉडल की सफलता के बाद कांग्रेस ने ट्रेनिंग प्रोग्राम को और आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि भाजपा कैडर बेस पार्टी होने के कारण उसके पास दक्ष कार्यकर्ताओं की लंबी कतार है। वहीं, कांग्रेस मास बेस पार्टी है और इसमें बीच बीच में दूसरी पार्टियों से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए हैं। पार्टी में नए आए कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताया जाएगा। कांग्रेस के दक्ष कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने का टास्क दिया जाएगा।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी