Rajasthan: उदयपुर में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Rajasthan उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र की बागपुरा पुलिस चौकी से ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक आदिवासी विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में लिप्त दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:01 PM (IST)
Rajasthan: उदयपुर में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
उदयपुर में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र की बागपुरा पुलिस चौकी से ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक आदिवासी विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में लिप्त दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झाड़ोल में बने हुए थे और वह आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को दिशानिर्देश दे रहे थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया। वह झाड़ोल क्षेत्र की जगन्नाथ पहाड़ी में छिपा बैठा था। बाकी दो अन्य सह आरोपितों की तलाश जारी है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें जुटी है।

जानें, क्या है मामला

उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र का है, जहां बागपुरा पुलिस चौकी से महज ढाई सौ मीटर दूरी से एक आदिवासी विवाहिता को बदमाशों ने उठाया तथा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता दौड़ते हुए पुलिस चौकी पहुंची और उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। सामूहिक दुष्कर्म का मामला गुरुवार दोपहर का था, लेकिन पुलिस इसे देर रात तक दबाए रही। बताया गया घटना तब की है, जब पीड़िता पीहर जाने के लिए पगडंडी के रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर वहां तीन बदमाश आए। दो बदमाशों ने महिला को उठाया तथा उसे खेत में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता बिना साड़ी के बदहवाश हालात में दौड़ते हुए चौकी आई। उसकी साड़ी और घड़ी घटनास्थल से बरामद हुई है। तीन युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गौरतलब है कि इससे पहले अलवर में एक मूक-बधिर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में विपक्षी दलों के हमलावर होने के बाद सरकार ने सीबीआइ जांच के लिए केंद्र को लिखा था। 

chat bot
आपका साथी