दूल्हे ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Groom. राजस्थान में दूल्हे ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 05:09 PM (IST)
दूल्हे ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
दूल्हे ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा में लगन-टीके के विवाद से आहत होकर एक दूल्हे ने पुलिस थाने के सामने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। दूल्हे को पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बचाया। आग से दूल्हा गंभीर रूप से झुलस गया, उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

आत्महत्या करने का प्रयास करने वाला दूल्हा अजय कुमार अलवर जिले के ही फतेहपुरा का रहने वाला है। शुक्रवार शाम को अजय कुमार लगन टीका आया था। कार्यक्रम में विवाद होने के बाद अजय कुमार ने शादी से इनकार कर दिया। अजय कुमार के द्वारा लगन टीका नहीं लेने पर नाराज ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ उसी दिन नीमराणा थाने में दहेज और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। इस कारण अजय कुमार मानसिक रूप से परेशान था।

थाना अधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि उसके बाद शनिवार देर रात को अजय कुमार ने थाने के सामने की तरफ हाईवे पर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसको आग लपटों में घिरा देखकर पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उसे बचाया। अजय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया है। अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई 2017 में की गई थी। पांच जुलाई को लड़की वाले जबरन घर पर लगन टीका लेकर आ गए। अजय कुमार ने कहा कि वह चार महीने बाद में शादी करेगा, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी