Rajasthan: भरतपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसान ने की आत्महत्या

Farmer commits suicide. राजस्थान के भरतपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसान ने आत्महत्या कर ली है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 08:22 PM (IST)
Rajasthan: भरतपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसान ने की आत्महत्या
Rajasthan: भरतपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसान ने की आत्महत्या

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के भरतपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित एक किसान ने आत्महत्या कर ली। यह किसान जिले के नगला उपटेला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। ओलावृष्टि में किसान की फसल चौपट हो गई और उस पर कुछ कर्ज भी बताया जा रहा है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसान की आत्महत्या का भरतपुर में यह दूसरा मामला है। इससे पहले भरतपुर के ही फुलवारा गांव में ओलावृष्टि से फसल खराबे के बाद गुलाब सिंह नाम के एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी।

फसल खराबे से परेशान हो कर रविवार को मौत को गले लगाने वाले किसान का नाम सुरेश है। शनिवार को सुरेश खेत से अपने घर आया और देर रात को फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह सुरेश के बेटे ने उसे सबसे पहले फंदे से झूलते देखा। मौके पर पुलिस ने सुरेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सुरेश के पास करीब 1 बीघा जमीन थी, जिस पर उसने सरसों की फसल बोई थी। इसके अलावा सुरेश ने गांव के कुछ किसानों से 7 बीघा जमीन लेकर उस पर भी सरसों बोई थी। जिले में चार से छह मार्च के बीच हुई ओलावृष्टि ने सुरेश की फसल चैपट कर दी। इसके बाद से सुरेश काफी परेशान था।

गौरतलब है कि चार से छह मार्च के बीच राजस्थान के ज्यादातर हिस्से में ओलावृष्टि हुई थी और 14 जिलों के किसानों की 33 से 65 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई थी। कई जगह यह खराबा 80 प्रतिशत तक है। सरकार इस नुकसान की विशेष गिरदावरी करवा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि 20 मार्च तक इसकी रिपोर्ट आ जाएगी और इसके बाद किसानों सरकार की हर संभव सहायता की जाएगी। 

प्राकृतिक आपदा की वजह से किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। किसानों को कभी सूखा तो कभी ओलावृष्टि सताता है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी