राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा, कई जगह वाहनों की टक्कर

पूर्वी राजस्थान में कोहरे का भारी असर दिखाई दे रहा है। इसके कारण क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 02:56 AM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 03:10 AM (IST)
राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा, कई जगह वाहनों की टक्कर

जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। राजस्थान के मौसम तंत्र में एकदम बदलाव महसूस किया जा रहा है। पूर्वी राजस्थान में कोहरे का भारी असर दिखाई दे रहा है। इसके कारण क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ गया है। दो दिन में ही पारे में 8 से 10 डिग्री में गिरावट आई है। कोहरे के कारण राज्य में आने वाली ट्रेन और फ्लाइट्स में भी देरी हो रही है।

घने कोहरे में चालक को नहीं दिखा मकान, दीवार तोड़कर अंदर घुसी बस

सड़कों पर सुबह 11 बजे तक वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। बसों के संचालन भी कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है। जयपुर के तापमान में दो दिन में 5 डिग्री तक गिर गया है। असल में यहां न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री तक चल रहा था, जो घटकर 10 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके अलावा अभी मौसम विभाग के अनुसार यह गिरावट फिलहाल स्थिर रह सकती है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने वाला है। जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे की चादरें सुबह-सुबह देखने को मिल रही हैं। तीन दिन से ऐसा हो रहा है। इसी कोहरे की चादरों के हटने के साथ तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान करीब 25 से 25 डिग्री के बीच है।

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ठीकरियां गावं के पास आज सुबह-सुबह कोहरे के कारण एक-एक कर 10 से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 9 श्रद्धालु घायल हो गए। यह सभी लोग मेंहदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस जंगल में नक्सलियों ने डेरा डाला, कोहरे के साथ गहरा रहा आतंक का साया

chat bot
आपका साथी