राजस्थान से भी उठी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

Priyanka Gandhi. राजस्थान कांग्रेस के पदाधिकारी अगले कुछ दिनों में दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 03:03 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 03:03 PM (IST)
राजस्थान से भी उठी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग
राजस्थान से भी उठी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

जागरण संवाददाता, जयपुर। पंजाब और केरल से बाद अब राजस्थान में भी प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। राजस्थान विधानसभा में उपमुख्य सचेतक महेंद्र सिंह चौधरी, विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा और विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने यह मांग की है। तीनों विधायकों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की देश भर के कार्यकर्ताओं की मांग है। प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देश में कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलेगी ।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के सांसद शशि थरूर भी प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं।

उधर, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी अगले कुछ दिनों में दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी पदाधिकारी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने का प्रयास करेंगे।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी