राजस्थान के महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का केस

महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Oct 2017 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 29 Oct 2017 02:44 PM (IST)
राजस्थान के महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का केस
राजस्थान के महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का केस

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर के महंत सुंदर दास महाराज के खिलाफ उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में महिला (45) ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। साथ ही, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी दी है। महिला महंत की शिष्या रही है।

पहले महिला ने छेड़खानी की शिकायत की थी। कोर्ट में धारा-164 के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो अक्टूबर को केस में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धारा जोड़ दी।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला विवादित है इसलिए अभी महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक महंत का राजस्थान में जोधपुर से 50 किलोमीटर आगे बिराई में रामधाम नाम से आश्रम है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं।

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके की केदारनाथ बिल्डिंग में भी 2000 गज में महंत का तीन मंजिला आश्रम है। यहां भी सैकड़ों लोग रहते हैं। उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। पीडि़त महिला का पूरा परिवार महंत का अनुयायी है। वे लोग पहले आश्रम में ही रहते थे। महिला पहले केदारनाथ बिल्डिंग स्थित आश्रम में केयर टेकर थी।

ऐसे हुआ विवाद

आश्रम की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आश्रम की प्रॉपर्टी को लेकर सबसे पहले महिला की दो सौतेली बेटियों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक ने महंत के कहने पर अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और दूसरी युवती ने एक अन्य युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में दूसरी युवती ने कहा था कि उसकी सौतेली मां ने एक परिचित युवक को आश्रम में बुलाकर उससे दुष्कर्म कराया था।

इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक व महिला समेत उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सितंबर में जमानत पर बाहर आने पर महिला ने पहले सब्जी मंडी थाने में महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद केस में दुष्कर्म व जान से मारने की धाराएं जोड़ दी गई।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी