Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्तों की फौज तैयार करेगी भाजपा

भाजपा ने अभी से चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसके तहत भाजपा राज्य के 52009 पोलिंग बूथों पर 21-21 कार्यकर्ताओं की समिति गठित करेगी। इन समितियों के माध्यम से भाजपा राज्य में 10 लाख 92 हजार 189 सदस्यों की फौज तैयार करेगी।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 01:06 PM (IST)
Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्तों की फौज तैयार करेगी भाजपा
राजस्थान में मंडल स्तर पर नियुक्त किए गए स्वास्थ्य स्वयंसेवक

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव करीब सवा दो साल बाद होने हैं। लेकिन भाजपा ने अभी से चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसके तहत भाजपा राज्य के 52009 पोलिंग बूथों पर 21-21 कार्यकर्ताओं की समिति गठित करेगी। इन समितियों के माध्यम से भाजपा राज्य में 10 लाख 92 हजार 189 सदस्यों की फौज तैयार करेगी। इन समितियों में से अधिकांश नए सदस्य पार्टी से जुड़ेंगे। सवा दो साल बाद पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को देखते हुए ही पार्टी ने जीतने के लिए योजना बनाई है।

सशक्त मंडल अभियान के नाम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त से प्रारंभ होगा। मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के लिए जयपुर में पार्टी का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन को रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूनिया ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 21-21 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के साथ ही मंडल स्तर पर स्वस्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई है। रविवार को इन स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । स्वास्थ्य स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलेंगे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे। जरूतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के वरिष्ठ नेता जिला व मंडल स्तर पर जाकर 21 सदस्यों की टीम और स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से मिलेंगे। उनके द्वारा आम लोगों की सहायता एवं पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर किए जा रहे कार्याे की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि इस माह से शुरू हो रही छह जिलों के पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी