Udaipur: लगातार छठी बार भाजपा की जीत, गोविंद सिंह टांक बने उदयपुर के महापौर

Udaipur mayor. राजस्थान के उदयपुर में भाजपा के गोविंद सिंह टांक ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण टांक को 26 मतों से हराया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:32 PM (IST)
Udaipur: लगातार छठी बार भाजपा की जीत, गोविंद सिंह टांक बने उदयपुर के महापौर
Udaipur: लगातार छठी बार भाजपा की जीत, गोविंद सिंह टांक बने उदयपुर के महापौर

उदयपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम उदयपुर में लगातार छठी बार बोर्ड बना लिया। मंगलवार को भाजपा के गोविंद सिंह टांक महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण टांक को 26 मतों से हराया। भाजपाई टांक को 46 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी टांक को 20 मत मिले। सत्तर सीटों की निगम में भाजपा के 44, कांग्रेस के 20 पार्षदों के अलावा एक-एक पार्षद माकपा तथा जनता सेना का, जबकि चार पार्षद निर्दलीय थे।

सत्तर पार्षदों में 67 पार्षदों ने ही अपने मत का उपयोग लिया, जिनमें से एक पार्षद ने नोटा पर बटन दबाया। बाकी तीन पार्षदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। भाजपा के पक्ष में आने वाले दो अतिरिक्त पार्षद भाजपा के बागी थे, जो चुनाव जीतने के बाद फिर से पार्टी के साथ हो गए थे। चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित महापौर गोविन्दसिंह टांक ने कहा कि वह उदयपुर का शहर का विकास तकनीकी आधार पर करेंगे।

गौरतलब है कि मेयर टांक सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कानोड़ में लॉटरी से परिणाम

इधर, कानोड़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की चंदा देवी अध्यक्ष चुन ली गई। बीस सीटों की इस पालिका में कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशी दुर्गा देवी मीणा को सात-सात मत मिले थे, जबकि जनता सेना के छह पार्षदों ने

मतदान में भाग नहीं लिया। बराबर मत आने पर लॉटरी निकालकर अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। यहां भाग्य ने कांग्रेस की चंदादेवी का साथ दिया। यूं तो यहां जनता सेना ने भी अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारा था

लेकिन पार्टी के सुप्रीमो रणधीरसिंह भींडर की सलाह के बाद सभी ने मतदान से दूरी बनाए रखी। हालांकि भींडर एवं जनता सेना के पार्षद नगर पालिका में मौजूद रहे।

बांसवाड़ा में कांग्रेस के त्रिवेदी और चित्तौडग़ढ़ में संदीप बने चेयरमैन

बांसवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस के जेनेन्द्र त्रिवेदी सभापति निर्वाचित हुए। साठ सीटों की परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी को 39 मत मिले, जबकि उनके पार्षदों की संख्या 36 थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम पालीवाल को 18 मतों से हराया। जिन्हें 21 मत मिले थे। इसी तरह चित्तौड़गढ़ नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप शर्मा चेयरमैन निर्वाचित हुए। यहां शर्मा के पक्ष में 36 तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेश झंवर को 24 मत मिले।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी