राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के 46 स्थानीय निकायों में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 06:27 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 02:42 AM (IST)
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के 46 स्थानीय निकायों में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक करीब 65 प्रतिशत मतदान प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक सम्पन्न हुआ। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जयपुर नगर निगम में सबसे कम 51 प्रतिशत एवं सबसे अधिक कैथून नगर पालिका चुनाव में मतदान हुआ। चित्ताौड़गढ़ नगर पालिका के एक पोलिंग बूथ पर 98 प्रतिशत मतदान हुआ। बीकानेर, चित्ताौड़गढ़ में दो दलों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। चुनाव में 63 लाख 9 हजार 9 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना था इसमें से 65 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

गौरतलब है कि 16 उम्मीदवार पहले निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जिसमें भाजपा के 10 और 6 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चुनाव अभियान की कमान संभाल रखी थी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर से सभी जिलों के नेताओं के संपर्क में थी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने चुनाव अभियान के दौरान दस जिलों का दौरा कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव अभियान में सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी