आसाराम के बेटे की पार्टी लड़ेगी दिल्ली विस चुनाव

जयपुर [नरेन्द्र शर्मा]। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद संत आसाराम के बेटे नारायण

By Edited By: Publish:Fri, 07 Nov 2014 04:48 AM (IST) Updated:Fri, 07 Nov 2014 01:45 AM (IST)
आसाराम के बेटे की पार्टी लड़ेगी दिल्ली विस चुनाव

जयपुर [नरेन्द्र शर्मा]। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद संत आसाराम के बेटे नारायण सांई की पार्टी अब दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। नारायण सांई की 'ओजस्वी पार्टी' दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेंगी। पार्टी का मुख्य चुनावी एजेंडा पॉक्सो कानून को खत्म कराना है।

आसाराम से जेल में मुलाकात करने जोधपुर पहुंचे 'ओजस्वी पार्टी' के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी ओमजी ने बताया कि नारायण सांई की अगुवाई में इन सभी राज्यों में चुनाव लड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नारायण सांई द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ने मिलकर उन्हें गिरफ्तार करवाया। अब आसाराम के भक्त इसका बदला लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिकन मिशनरी के साथ मिले हुए है। दोनों ने मिलकर दिल्ली में हुए पॉक्सो कानून बनाया था। यह कानून आसाराम को जेल भेजने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पॉक्सो कानून खत्म होगा और आसाराम को जेल से रिहा किया जाएगा। स्वामी ओमजी ने बताया कि देशभर से आसाराम समर्थक दिल्ली सहित तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी