बैंक से पैसे निकलवाकर शॉपिंग कर रही महिला का पर्स झपटा

शहर में शॉपिंग कर रही महिला का दिनदहाड़े दो व्यक्ति पर्स झपटकर भाग गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:30 AM (IST)
बैंक से पैसे निकलवाकर शॉपिंग कर रही महिला का पर्स झपटा
बैंक से पैसे निकलवाकर शॉपिंग कर रही महिला का पर्स झपटा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : शहर में शॉपिंग कर रही महिला का दिनदहाड़े दो व्यक्ति पर्स झपटकर भाग गए। महिला द्वारा शेर मचाने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कल्ला निवासी जसपाल सिंह की पत्नी रंजीत कौर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 30 हजार की नकदी निकलवाकर बाजार में शॉपिंग करने जा रही थी। रंजीत कौर अभी तहसील बाजार स्थित क्रॉकरी की दुकान पर सामान खरीद रही थी कि दुकान में आए दो व्यक्तियों ने महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपितों का पीछा किया। तहसील चौंक में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज विनोद कुमार, बिक्रमजीत सिंह व पीसीआर टीम के एएसआइ मेजर सिंह ने जंडियाला रोड रेलवे फाटक बंद होने के कारण लगे जाम में फंसे दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों की धुनाई भी की। थाना शहरी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र आत्मा सिंह, सविंदर सिंह पुत्र बंता सिंह दोनों निवासी गांव जवंदा के तौर पर हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी