भूमि विवाद में चली गोलियां, तीन जख्मी

गांव बोपाराए में जमीन विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM (IST)
भूमि विवाद में चली गोलियां, तीन जख्मी
भूमि विवाद में चली गोलियां, तीन जख्मी

संवाद सूत्र, पट्टी : गांव बोपाराए में जमीन विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना सदर सिटी पुलिस को दी शिकायत में किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह शाम को खेतों को पानी लगाकर वापिस लौट रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने जमीन की रंजिश में उसे रास्ते में रोक लिया। हरजिंदर सिंह के बचाव में रणबीर सिंह व हरप्रीत सिंह आगे बढ़े। गाली गलोच के बीच एक पक्ष द्वारा 12 बोर की राइफलों से गोलियां चलाई गई। जिसके हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, रणबीर सिंह घायल हो गए। इसके बाद सभी आरोपित फरार हो गए। थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी