पराली जलाने का चालान काटने गई टीम को किसानों ने घेर की नारेबाजी

तरनतारन : गांव शहबाजपुर में पराली जलाने की सूचना पा कर चालान काटने पहुंची कृषि विभाग की टीम को घेर कर किसानों ने नारेबाजी की। कृषि विभाग के एडीओ रमनदीप सिंह को सूचना मिली कि गांव शहाबपुरा के किसान ने धान की कटाई के बाद पराली को आग लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 01:30 AM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 01:30 AM (IST)
पराली जलाने का चालान काटने गई टीम को किसानों ने घेर की नारेबाजी
पराली जलाने का चालान काटने गई टीम को किसानों ने घेर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, तरनतारन :

गांव शहबाजपुर में पराली जलाने की सूचना पा कर चालान काटने पहुंची कृषि विभाग की टीम को घेर कर किसानों ने नारेबाजी की।

कृषि विभाग के एडीओ रमनदीप सिंह को सूचना मिली कि गांव शहाबपुरा के किसान ने धान की कटाई के बाद पराली को आग लगा दी है। एडीओ रमनदीप सिंह अगुवाई में टीम जब गांव पहुंची तो किसान संघर्ष कमेटी के महा सचिव फतेह सिंह पिद्दी, सुखदेव सिंह सहाबपुर की अगुवाई में किसानों ने उक्त टीम को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। दोनों तरफ से माहौल तनाव पूर्ण बन गया। जिसके बाद कृषि विभाग के एडीओ रमनदीप सिंह बिना कार्रवाई किए वापिस लौट गए। इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेश तहत किसानों को सुविधाएं दी जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में फसलों के नुकसान हुए थे जिसका अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगो को पूरा करने लिए किसान संघर्ष कमेटी द्वारा 18 अक्टूबर को रेल गाड़िया रोकी जाएगी। इस मौके पर फतिह सिंह, निर्मल सिंह, सुप्रीम सिंह पिद्दी, संतोख सिंह, अमरजीत सिंह, बचित्र सिंह शेरों आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी