शहरवासियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

तरनतारन : शिव सेना बाल ठाकरे द्वारा शहर में रोष मार्च करके पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते शहादतों का बदला लेने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM (IST)
शहरवासियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
शहरवासियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

जागरण संवाददाता, तरनतारन : शिव सेना बाल ठाकरे द्वारा शहर में रोष मार्च करके पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते शहादतों का बदला लेने की मांग की।

श्री ठाकुर द्वारा मदन मोहन मंदिर से ्रकैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च मेन सड़क पर पहुंचते ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने रोष मार्च में भाग लेते कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो आत्मघाती हमला करवाया गया है इससे पूरे देश में आक्रोश पाया जा रहा है। देश की सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को सबक सिखाकर कुर्बानियों का बदला लिया जाए। ताकि दोबारा देश में कोई आतंकी घटना न घटे। इस मौके हरजीत सिंह हीरा, अवनजीत बेदी, डॉ. संदीप अग्निहोत्री, मंगल दास मुनीम, बिक्रमजीत सिंह साहिल, मनोज अग्निहोत्री, सोनू दोदे, मंजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह मल्ली, रितिक अरोड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी