सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने 91 ग्रौंथी सिंहों को बांटा राशन

गुरुद्वारा दुख निवारण पनगोटा में 91 ग्रंथी सिंहों को सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राशन मुहैया करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 04:13 PM (IST)
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने 91 ग्रौंथी सिंहों को बांटा राशन
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने 91 ग्रौंथी सिंहों को बांटा राशन

संवाद सूत्र, खालड़ा : गुरुद्वारा दुख निवारण पनगोटा में 91 ग्रंथी सिंहों को सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राशन मुहैया करवाया गया। जिलाध्यक्ष प्रिंस धुन्ना ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सितंबर माह तक राशन वितरित करने की मुहिम चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न गुरुद्वारा साहिबानों के ग्रंथी सिंहों के परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते इन परिवारों को राशन वितरित कराया जा रहा है। संस्थापक एसपी सिंह ओबराय की अगुआई में ट्रस्ट द्वारा देश-विदेश में बैठे पंजाबियों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह पनगोटा, इंद्रप्रीत सिंह धामी, केपी गिल, नवरूप सिंह, विशाल सूद, अमित जैन, सरबप्रीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी