घर में घुसकर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

तरनतारन के दयालपुरा गांव में गांव के ही एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला और फिर उसे वह उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 11:11 AM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 11:33 AM (IST)
घर में घुसकर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव दयालपुरा में हवस के अंधे एक व्यक्ति ने अपने ही गांव में एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ मुंह काला किया।

घटना के वक्त लड़की की मां अपने घरेलू काम में व्यस्त थी। उसने अचानक अपनी बेटी की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। वह कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि गांव का ही गुरजंट सिंह उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। गुरजंट ने जब उसकी मां को वहां देखा तब भी वह डरने के बजाय दोनों को जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद वह फरार हो गया।

ये भी पढ़ें... ससुर ने अपनी बहू के साथ ये क्या कर डाला

लड़की की मां ने इस संबंध में थाना भिखीविंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रंजीत कौर ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें... रिश्ता हुआ कलंकित ः पिता के दुष्कर्म से हुई गर्भवती, HC ने दी अबॉर्शन की अनुमति

chat bot
आपका साथी