श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में लगाए जाएंगे पौधे

श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा बसाई गई नगरी के श्री दरबार साहिब में हरियाली भरे पौधे नजर आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:29 PM (IST)
श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में लगाए जाएंगे पौधे
श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में लगाए जाएंगे पौधे

जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा बसाई गई नगरी के श्री दरबार साहिब में हरियाली भरे पौधे नजर आएंगे। साथ ही यहां आम का फल भी खाने को मिलेगा। पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा में पौधे लगाने का कार्य शुरू हो गया। एसजीपीसी की ओर से यह सेवा पर्यावरण प्रेमी संत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों को सौंपी गई है।

पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा के बीच गड्ढे खोदने का कार्य शुरू हो गया है। जनवरी माह के अंत तक पूरी परिक्रमा में गड्ढे खोद दिए जाएंगे। फरवरी महीने में यहां पर आम के पौधे लगा दिए जाएंगे।

गौर हो कि वर्षो पहले श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में फलदार पौधे होते थे। पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा में जब पत्थर लगाने की सेवा शुरू हुई थी तो फलदार पौधे हटा दिए गए थे। उस समय यहां पर बेरी व आम के पेड़ होते थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए गुरुद्वारा साहिब की पूरी परिक्रमा में गमले लगाकर फूलदार पौधे लगाए गए है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने मौके पौधे भी चढ़ाते हैं। पंजाब-राजस्थान, मध्य-प्रदेश व अन्य राज्यों में लाखों की तदाद में पौधे लगवाने वाले पद्म श्री संत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों को यह सेवा दी गई है। गड्ढे खोदने का कार्य तेजी से चल रहा है। फरवरी माह में यहां पर आम के पौधे लगाए जाने है, जो आने वाले मौसम में फल के रूप में आम देंगे।

chat bot
आपका साथी