इरश बीच रिजोर्ट में नाइट क‌र्फ्यू में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने रेड कर 26 लोग दबोचे

अमृतसर रोड पर कस्बा गोहलवड़ स्थित इरश बीच रिजोर्ट में शनिवार की रात नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर हो रही पार्टी में रेड कर कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 02:00 AM (IST)
इरश बीच रिजोर्ट में नाइट क‌र्फ्यू में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने रेड कर 26 लोग दबोचे
इरश बीच रिजोर्ट में नाइट क‌र्फ्यू में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने रेड कर 26 लोग दबोचे

जासं, तरनतारन: अमृतसर रोड पर कस्बा गोहलवड़ स्थित इरश बीच रिजोर्ट में शनिवार की रात नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर हो रही पार्टी में रेड कर कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी के दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार बड़े और 10 छोटे हुक्के, 37 बोतल अवैध शराब, 82 बोतल बीयर और बीयर के कैन भी बरामद किए हैं।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन करके इरश बीच रिजोर्ट में पार्टी चल रही है। थाना सिटी के प्रभारी वरिदर सिंह खोसा (अंडर ट्रेनिग डीएसपी), ड्यूटी अफसर एएसआइ तरसेम सिंह समेत पुलिस पार्टी ने शनिवार की रात साढ़े 10 बजे छापामारी की। इस दौरान मौके से होटल मालिक प्रभजीत सिंह निवासी शेर सिंह कालोनी अमृतसर, अकाश शर्मा निवासी खंड वाला छेहरटा (अमृतसर) समेत 26 लोगों को काबू किया गया। आरोपितों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। रात्रि पार्टी में शराब के सेवन के साथ हुक्का बार भी चलाया जा रहा था। इस पर पंजाब भर में रोक है। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही रिजोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं रविवार को होटल मालिकों को छोड़कर 24 लोगों को जमानत मिल गई। इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

कमल सिंह, सुरिदर सिंह, रजिदर सिंह, करनबीर सिंह (चारों निवासी देहरादून, उत्तराखंड), विशाल सिंह निवासी गांव दबनी (हरियाणा), जतिदर सिंह तरनतारन, भूपिदर सिंह गोहलवड़, रविदीप सिंह पट्टी, विक्रम दत्ता बटाला रोड अमृतसर, जसपाल सिंह वार्ड एक पट्टी, रविदर सिंह रवि वार्ड चार पट्टी, सुरिदर सिंह सब्जी मंडी कपूरथला, पूर्व इंस्पेक्टर मनजिदर सिंह खडूर साहिब, बलबीर सिंह वार्ड छह पट्टी, विशाल सिंह गांव लालूघुम्मण, कंवलजीत सिंह निवासी गोहलवड़, मैसी निवासी मोगा, चन्नप्रीत कौर प्रताप नगर अमृतसर, रीतू निवासी अमृतसर, सोफिया निवासी लुधियाना, ज्योति निवासी लुधियाना, सतिदर सिंह तिलक नगर दिल्ली, प्रनीत सिंह तिलक नगर दिल्ली।

chat bot
आपका साथी