पूर्व मंत्री मलूका ने संधू को बनाया कबड्डी एसोसिएशन का अध्यक्ष

। पूर्व मंत्री एवं पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य इकबाल सिंह संधू को जिला कबड्डी एसोसिएशन का जिला प्रधान नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पूर्व मंत्री मलूका ने संधू को बनाया  कबड्डी एसोसिएशन का अध्यक्ष
पूर्व मंत्री मलूका ने संधू को बनाया कबड्डी एसोसिएशन का अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, तरनतारन : पूर्व मंत्री एवं पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य इकबाल सिंह संधू को जिला कबड्डी एसोसिएशन का जिला प्रधान नियुक्त किया है।

पूर्व मंत्री मलूका ने कहा कि प्रदेश में अगर शिअद की सरकार बनती है तो व‌र्ल्ड कबड्डी कप करवाए जाएंगे। जिसमें ईनाम की राशि पांच करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा नई पार्टी बनाने का शिअद पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। क्योंकि नई बनाई गई पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। इस मौके पर उन्होंने इकबाल सिंह संधू को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी