कर्ज माफी से गरीब वर्ग को को मिला 46 करोड़ का लाभ : धर्मसोत

तरनतारन : अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को तरह तरह के लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा 46 करोड़ का कर्जा माफ किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 08:16 PM (IST)
कर्ज माफी से गरीब वर्ग को को मिला 46 करोड़ का लाभ : धर्मसोत
कर्ज माफी से गरीब वर्ग को को मिला 46 करोड़ का लाभ : धर्मसोत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को तरह तरह के लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा 46 करोड़ का कर्जा माफ किया जा रहा है। यह जानकारी जंगलात और अनुसूचित जाति मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने नौशहरा पन्नूआ में पट्टी के अनुसूचित जाति के 159 और पछड़ी श्रेणी के 23 लाभपात्रों को कर्ज माफी के सर्टीफिकेट देने मौके दी। उन्होंने कहा कि 50 हजार की कर्जा माफ करने की योजना को सरकार पूरी तरह लागू कर रही है। साधू सिंह ने कहा कि पेंशन राशि 500 से बढ़ा कर 750 की गई है। जबकि शगुन स्कीम 15 हजार से 21 हजार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को 2 लाख, 60 हजार करोड़ का फसली कर्जा माफ किया जा चुका है। इस मौके मंत्री ने पौधे लगाने की मुहिम का भी आगाज किया। विधायक हरमिंदर सिंह गिल, डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, सुखपाल सिंह भुल्लर ने मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को सम्मानित करते कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार का धन्यवाद किया। जिले के डीसी प्रदीप सभ्रवाल, एसडीएम सुरिंदर सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी