दंपती पर धोखाधड़ी का केस

सीमावर्ती गांव माड़ी नौआबाद वासी तलविंदरदीप सिंह ने श्री मुक्तसर साहिब वासी पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। तलविंदरदीप सिंह ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब स्थित बठिंडा रोड की गली दो वासी चरनजीत सिंह व उसकी पत्नी सुनीता रानी ने 6 जून 2017 को विदेशी मुद्रा देने का सौदा किया। तीन किस्तों में तलविंदरदीप सिंह ने आरोपितों को 15 लाख की राशि दी। परंतु आरोपितों ने न तो विदेशी मुद्रा दी और न ही राशि लौटाई। इस बाबत 3 अक्टूबर को शिकायत नंबर 1383 दी। जिसकी जांच डीएसपी (आइ) सतनाम सिंह द्वारा की गई। जांच के आधार पर थाना भिखीविंड में चरनजीत सिंह व पत्नी सुनीता रानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 06:47 PM (IST)
दंपती पर धोखाधड़ी का केस
दंपती पर धोखाधड़ी का केस

भिखीविंड: सीमावर्ती गांव माड़ी नौआबाद वासी तलविंदरदीप सिंह ने श्री मुक्तसर साहिब वासी पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। तलविंदरदीप सिंह ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब स्थित बठिंडा रोड की गली दो वासी चरनजीत सिंह व उसकी पत्नी सुनीता रानी ने 6 जून 2017 को विदेशी मुद्रा देने का सौदा किया। तीन किस्तों में तलविंदरदीप सिंह ने आरोपितों को 15 लाख की राशि दी। परंतु आरोपितों ने न तो विदेशी मुद्रा दी और न ही राशि लौटाई। इस बाबत 3 अक्टूबर को शिकायत नंबर 1383 दी। जिसकी जांच डीएसपी (आइ) सतनाम सिंह द्वारा की गई। जांच के आधार पर थाना भिखीविंड में चरनजीत सिंह व पत्नी सुनीता रानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी