किसानों को पराली न जलाने पर किया जागरूक

संवाद सूत्र तरनतारन राष्ट्रीय कृषि व पेंडू विकास बैंक ने पराली को आग न लगाने पर किसानों को जागरूक किया। किसानों को इसके नुकसान बताए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 07:57 PM (IST)
किसानों को पराली न जलाने पर किया जागरूक
किसानों को पराली न जलाने पर किया जागरूक

संवाद सूत्र, तरनतारन : राष्ट्रीय कृषि व पेंडू विकास बैंक ने पराली को आग न लगाने पर जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय कैंप लगाया। इस मौके नाबार्ड स्कीम तहत काम कर रहे वालंटियर ने सेमिनार में भाग लिया और जागरूकता अभियान को तेज करने लिए जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी हरिदरजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने फसलों की वेस्टज को आग लगाने पर पाबंदी लगाई है। इस पर लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी (नाबार्ड) जसकीरत सिंह ने कहा कि राज्यभर में 4 हजार कैंप लगाए जा रहे हैं। जिले के गांवों में भी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें किसानों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. बलविंदर कुमार व सुनील कपूर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी