तरनतारन में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों में उत्साह, 21 हजार की राशि भेंट की

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सैल के प्रदेश वाइस चेयरमैन पंडित राज कुमार भार्गव ने अपना जन्मदिन मनाते हुए अयोध्या में निर्माणधीन श्री राम मंदिर के लिए 21 हजार रुपये की राशि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 12:00 PM (IST)
तरनतारन में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों में उत्साह, 21 हजार की राशि भेंट की
तरनतारन में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों में उत्साह, 21 हजार की राशि भेंट की

संवाद सहयोगी, तरनतारन : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सैल के प्रदेश वाइस चेयरमैन पंडित राज कुमार भार्गव ने अपना जन्मदिन मनाते हुए अयोध्या में निर्माणधीन श्री राम मंदिर के लिए 21 हजार रुपये की राशि दी। पंडित राज कुमार भार्गव ने कहा कि वहं अपने जन्मदिन पर हर वर्ष पांच लड़कियों का कन्यादान करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर आवास पर श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। इसके बाद श्री राम मंदिर के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। इस मौके पर ह्यूंमन राइटस अध्यक्ष डा. वनीत सरीन, नरिदर पुरी, जतिंदर जीतू, दीपक सोनू, बलजिंदर बौबी, रविकांत, पवन भार्गव, अनूप कुमार, सेवा मुक्त एसएचओ अमरीक सिंह, पवन शर्मा, विजय शर्मा, तजिंदर मौजूद थे।

इसी तरह अमृतसर जिले में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त जहां प्रभात फेरियां निकाल कर लोगों को सहयोग देने के लिए प्रेरित कर रहे है। वहीं जन साधारण, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक प्रतिनिधि मंदिर निर्माण में सहयोग देकर खुशी महसूस कर रहे है। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने श्री राम जन्मभूमि निधि अभियान के तहत संध्या फेरी का आयोजन किया। यह मंदिर से लेकर, गोकुल नगर, गोपाल नगर, नेहरू कालोनी, गुरुनानक नगर, राजेंद्र नगर, चंदन नगर, विजय नगर से होते हुए हरि मंदिर समाप्त हुई। इस संध्या फेरी का कई जगह पर राम भक्तों ने भव्य स्वागत किया।

बल्लू ने दी सहयोग राशि

पार्षद पति सतीश बल्लू, उनकी पत्नी पार्षद सुनीता देवगण, बेटे कृष्णा देवगण की ओर से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि सदस्यों को सौंपी। इस मौक्े पर विशाल वधावन, अक्षय कुमार, चंद्र शेखर मौजूद थे।

सीता खन्ना ने भी दिया सहयोग

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सीता रानी खन्ना व उनके सुपुत्र राजेश खन्ना ने अपने परिवार सहित छह लाख 78 हजार 300 रुपये का चेक समिति के सदस्यों को भेंट किया। इस अवसर पर रोहित अरोड़ा व अन्य मौजूद थे। उधर, बटाला रोड के रहने वाले अमित केसर ने समिति के सदस्यों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

chat bot
आपका साथी