चोरी का मामला ढाई महीने के बाद दर्ज, आरोपित की तलाश जारी

गांव अलगो कोठी के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हरजिदर सिंह के घर में 13 सितंबर को चोरी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM (IST)
चोरी का मामला ढाई महीने के बाद दर्ज, आरोपित की तलाश जारी
चोरी का मामला ढाई महीने के बाद दर्ज, आरोपित की तलाश जारी

संसू, खडूर साहिब : गांव अलगो कोठी के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हरजिदर सिंह के घर में 13 सितंबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने में ढाई महीने का समय लगा दिया। हालांकि अभी तक सामान की बरामदगी नहीं हो पाई। खडूर साहिब की पत्ती फल्लेयां वाली निवासी हरजिदर सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर ने बताया कि 13 सितंबर को वह अपने पति के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने लिए गई थी। घर में दाखिल होकर हनी सिंह निवासी खडूर साहिब ने इनवर्टर, बैटरा, दो सिलेंडर, सिलाई मशीन, चार क्विंटल गेहूं व लोहे का एक ड्रम चोरी कर लिया।

जसप्रीत कौर ने बताया कि उनको पता चल गया कि हनी सिंह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। परंतु पुलिस ने ढाई माह का समय जांच में लगा दिया। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत में कुछ ओर लोगों के नाम भी दर्ज करवाए थे। इसके चलते बारीकी से जांच की गई। जांच में पाया कि हनी सिंह ने ही चोरी की है। उसे गिरफ्तार करके सामान बरामद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी