सरकार के खिलाफ हड़ताल करने वाले रोडवेज कर्मियों पर केस दर्ज

राज्य सरकार से संबंधित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनसब व कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा शनिवार को तरनतारन और पट्टी डिपो में हड़ताल की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:38 PM (IST)
सरकार के खिलाफ हड़ताल करने वाले रोडवेज कर्मियों पर केस दर्ज
सरकार के खिलाफ हड़ताल करने वाले रोडवेज कर्मियों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, तरनतारन : राज्य सरकार से संबंधित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज, पनसब व कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा शनिवार को तरनतारन और पट्टी डिपो में हड़ताल की गई। इस बाबत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सरकारी कार्य में रुकावट डालने की धाराओं तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए है। ये दोनों मुकदमे विभाग के जनरल मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किए गए है। हालांकि किसी भी आरोपित को बाइनेम एफआइआर में शामिल नहीं किया गया।

पंजाब रोडवेज तरनतारन के जनरल मैनेजर परमजीत सिंह ने पुलिस को शनिवार की शाम को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि बस अड्डे के सामने हड़ताल करके आम जनता को परेशानी में डाला गया। हड़ताल के चलते रोजमर्रा सेवाएं प्रभावित हुई, वहीं सरकारी काम में भी रुकावट डाली गई। थाना सिटी के एएसआइ विपिन कुमार ने मौके पर जाकर तफ्तीश के बाद जीएम परमजीत सिंह के बयान पर पंजाब रोडवेज, पनबस व कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के पंद्रह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इसी प्रकार पंजाब रोडवेज डिपो पट्टी के समक्ष मांगों को लेकर हड़ताल करके मुसाफिरों को परेशानी में डालने बाबत अलग मामला दर्ज किया गया। सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज के जीएम द्वारा पत्र दिया गया। इसकी जांच के बाद 14 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पंजाब सरकार विरुद्ध बेवजह नारेबाजी करके सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले उक्त कर्मियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी