आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए परिवार, विधायक अग्निहोत्री ने किया सम्मानित

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 06:26 PM (IST)
आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए परिवार, विधायक अग्निहोत्री ने किया सम्मानित
आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए परिवार, विधायक अग्निहोत्री ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, तरनतारन : विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि लोगों को पता चल चुका है कि जिस तरह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काम कर रहे है, उस तरह पहले किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। कांग्रेस की यह सरकार हर वर्ग के लिए लोकप्रिय साबित हो रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) से संबंधित बलदेव सिंह हीरो, प्रदीप सिंह, भगत सिंह हैप्पी समेत अन्य परिवारों को कांग्रेस में शामिल करने मौके उन्होंने कहा कि बिजली के बकाया बिलों की माफी हो या फिर बिजली की दरों में कटौती का मामला, यह कार्य केवल कांग्रेस सरकार ही कर पाई है। अब राज्य सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल पर वैट दर कम करके पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया गया है। अग्निहोत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल का राज्य में कोई वजूद नहीं है। जबकि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी साबित हुई है। ऐसे में राज्य के लोगों को केवल कांग्रेस पार्टी पर ही भरोसा है। इस मौके डा. संदीप अग्निहोत्री, अवतार सिंह तनेजा, संजीव मन्नण, यशपाल, राजिदर शर्मा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी