जहरीली शराब से मरने वालों को मिले 25 लाख का मुआवजा : जोशी

भाजपा युवा मोर्चा स्पो‌र्ट्स विंग के इंचार्ज तरुण जोशी ने कहा कि शराब पीने से जो मौतें हुई हैं वह कांग्रेस सरकार के माथे पर बड़ा कलंक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 12:46 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 12:46 AM (IST)
जहरीली शराब से मरने वालों को मिले 25 लाख का मुआवजा : जोशी
जहरीली शराब से मरने वालों को मिले 25 लाख का मुआवजा : जोशी

संवाद सहयोगी, तरनतारन : भाजपा युवा मोर्चा स्पो‌र्ट्स विंग के इंचार्ज तरुण जोशी ने कहा कि शराब पीने से जो मौतें हुई हैं वह कांग्रेस सरकार के माथे पर बड़ा कलंक हैं। यह कलंक 2022 के चुनाव में कांग्रेस को ले डूबेगा।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ढील के चलते बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

chat bot
आपका साथी