वेस्टर्न ग्रुप डांस में कैंगल डांस एकेडमी ने मारी बाजी

संगरूर कला केंद्र के डायरेक्टर यश की अगुआई में तीन दिवसीय 25वें (सिल्वर जुबली) सरदार राजिदर सिंह जर्नलिस्ट यादगारी बाल मेले के दूसरे दिन बच्चों ने वेस्टर्न सोलो वेस्टर्न ग्रुप फैंसी ड्रेस इंडियन फोक गिद्दा व क्लासिकल ग्रुप में कला के रंग बिखेरे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:48 PM (IST)
वेस्टर्न ग्रुप डांस में कैंगल डांस एकेडमी ने मारी बाजी
वेस्टर्न ग्रुप डांस में कैंगल डांस एकेडमी ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, संगरूर : संगरूर कला केंद्र के डायरेक्टर यश की अगुआई में तीन दिवसीय 25वें (सिल्वर जुबली) सरदार राजिदर सिंह जर्नलिस्ट यादगारी बाल मेले के दूसरे दिन बच्चों ने वेस्टर्न सोलो, वेस्टर्न ग्रुप, फैंसी ड्रेस, इंडियन फोक, गिद्दा व क्लासिकल ग्रुप में कला के रंग बिखेरे। यह बाल मेला रंगशाला के कलाकार नवजोत गर्ग मीतू को समर्पित है। समागम के दौरान राम निवास शर्मा, बीपी मघान, उद्योगपति बलविदर जिदल को समाज सेवा, केके मोदगिल, अमरीक गागा व ऋषि शर्मा को थिएटर के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जजों की भूमिका सनी चावरिया, रणधीर, मुस्कान, शुभम, परमजीत, पूनम गर्ग, मुक्ता रत्नम ने बाखूबी निभाई। मंच का संचालन शोभित सिगला व रिया गर्ग ने किया। प्रधानगी प्रमोद मोदी ने की।

समारोह में भाजपा के सीनियर नेता जतिन्दर कालड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रिसिपल अकाल डिग्री कॉलेज फार वुमेन सुखमीन कौर सिद्धू व प्रो. नीतिका वर्मा विशेष मेहमान रहे। कला केंद्र के प्रधान दिनेश एडवोकेट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व महासचिव सुरिदर शर्मा ने सभी बच्चों तथा दर्शकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शहर की प्रमुख हस्तियों में राकेश कुमार, आशी गोयल, रंजीत, हरजिदर सिंह, गुरदर्शन सिंह टिवाना, भुपिन्दर सिंह व संतोष गर्ग उपस्थित थे। ये रहे मुकाबलों के परिणाम

वेस्टर्न ग्रुप डांस जूनियर ग्रुप में कैंगल डांस एकेडमी ने पहला, विरासत भंगड़ा एकेडमी ने दूसरा, वेस्टर्न ग्रुप डांस सब-सीनियर ग्रुप में डांस एकेडमी ने पहला, यूरो किड्स ने दूसरा, वेस्टर्न ग्रुप डांस सीनियर ग्रुप में बावा डांस एकेडमी ने पहला, एंगल डांस ग्रुप ने दूसरा, ग्रुप डांस फोक स्टाइल जूनियर डांसिग एकेडमी ने पहला, कैंगल डांस एकेडमी ने दूसरा, ग्रुप डांस फोक स्टाइल सब जूनियर ने कैंगल डांस एकेडमी ने पहला, ग्रुप डांस फोक स्टाइल सब सीनियर सवरंग कत्थक केंद्र ने पहला, कैंगल डांस एकेडमी ने दूसरा, गिद्दा सब जूनियर वर्ग में डांसिग एकेडमी ने पहला, मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल ने दूसरा, गिद्दा जूनियर में कैंडल डांस एकेडमी ने पहला, सवरंग कत्थक केंद्र ने दूसरा, गिद्दा सीनियर ग्रुप में स्कूल ऑफ परफार्मिंग आ‌र्ट्स ने पहला, संत कबीर पब्लिक हाई स्कूल लड्डा ने दूसरा, कोरियोग्राफी में सीबा इंटरनेशनल स्कूल लहरागागा ने पहला, होली मिशन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी