टोल प्लाजा कर्मचारी वेतन के लिए कल करेंगे टोल पर चक्का जाम

किसान आंदोलन के चलते करीब छह माह से पंजाब व हरियाणा के टोल प्लाजा बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में टोल प्लाजा कंपनियों ने करीब 15 हजार से अधिक टोल वर्करों को वेतन देने से किनारा कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:42 PM (IST)
टोल प्लाजा कर्मचारी वेतन के लिए कल करेंगे टोल पर चक्का जाम
टोल प्लाजा कर्मचारी वेतन के लिए कल करेंगे टोल पर चक्का जाम

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) : किसान आंदोलन के चलते करीब छह माह से पंजाब व हरियाणा के टोल प्लाजा बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में टोल प्लाजा कंपनियों ने करीब 15 हजार से अधिक टोल वर्करों को वेतन देने से किनारा कर लिया है। इसके रोष में नेशनल हाइवे बठिडा-जीरकपुर रोड के कालाझाड़ टोल पर नौकरी करते कर्मचारियों को वेतन न मिलने के रोष में 28 मार्च को कालाझाड़ टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंधी कालाझाड़ टोल प्लाजा व टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब की बैठक हुई। इसमें टोल प्लाजा मालवा क्षेत्र के समूह टोल प्लाजा वर्करों ने हिस्सा लिया। कालाझाड़ टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन के प्रधान दविदरपाल सिंह भट्टी ने कहा कि टोल प्लाजा सहिकार ग्लोबल कंपनी ने उनके वर्करों के लाखों रुपये वेतन नहीं दिया है। इसलिए वह रविवार को टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगे। टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के राज्य उपप्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि सरकारें टोल कंपनियों से गैर कानूनी समझौते कर वर्करों व किरतियों की लूट हेतु पनाह देती है। इस मौके गुरसेवक सिंह, नारायण सिंह, जाकर हुसैन, मलकीत सिंह, सुनील सिंह, कुलविदर सिंह, कर्मजीत सिंह, सतार खान, राजविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी