धूरी का विकास करवाने पर विधायक गोल्डी का किया धन्यवाद

इंडस्ट्री चैंबर धूरी की बैठक संजीव कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 05:21 PM (IST)
धूरी का विकास करवाने पर विधायक गोल्डी का किया धन्यवाद
धूरी का विकास करवाने पर विधायक गोल्डी का किया धन्यवाद

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

इंडस्ट्री चैंबर धूरी की बैठक संजीव कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक में समूह इंडस्ट्री चैंबर की टीम शामिल हुई। चैंबर के सचिव राजेश सिगला सैंटी द्वारा हलका इंचार्ज दलवीर सिंह गोल्डी का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा कर दिखाया है। गत दिनों मालेरकोटला जिले में धूरी शामिल करने की उड़ी अफवाहों पर रोक लगाते हुए उन्होंने धूरी को संगरूर जिले से जोड़ा रहेगा। पिछले चार वर्षों में हलके का रिकार्ड विकास करवाया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का भी धन्यवाद किया गया कि उन्होंने हलके के लोगों की आवाज को सुना। सुरेश जिदल, संजय गर्ग, तेजिदर सिंह, विजय गोयल, दीपक गर्ग, गुरबख्श सिंह, अमित कुमार व जसविदर बिल्लू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी