सरजीवन जिदल को रेलवे बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने पर किया सम्मानित

संवाद सहयोगी संगरूर भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य व पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता सरजीवन जिंदल रेलवे एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य बनाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:26 PM (IST)
सरजीवन जिदल को रेलवे बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने पर किया सम्मानित
सरजीवन जिदल को रेलवे बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने पर किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, संगरूर : भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य व पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता सरजीवन जिदल को रेलवे बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल संगरूर द्वारा मंडल प्रधान रोमी गोयल की अगुआई में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रेलवे बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य सरजीवन जिंदल ने भाजपा की सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए जहां खुशी का इजहार किया, वहीं रेलवे से जुड़े जिले के मसलों को जल्द ही हल करवाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी रेलवे से संबंधित समस्याओं को पहले के आधार पर हल कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिले की रेलवे से जुड़ी बड़ी जरूरत को भी जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। भाजपा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल, पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट जोगी राम साहनी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतवंत सिंह पुनिया, सुनील गोयल, कैप्टन राम सिंह, एसएल चावला ने कहा कि भाजपा सदैव पार्टी के मेहनती वर्करों को सम्मान देती है। भाजपा अन्य रिवायती पार्टियों की तरह एक ही परिवार की पार्टी न होकर समूचे वर्करों की पार्टी है। पार्टी के छोटे से वर्कर का भी पूरा सम्मान किया जाता है।

इस मौके जिला उपप्रधान कमलजीत गर्ग, पवन गर्ग, लक्ष्मी देवी, महिला मोर्चा की प्रधान मीना खोखर, युवा मोर्चा के प्रधान कोमलदीप जोशी, नीरू तुली, एससी मोर्चा के प्रधान सुरजीत सिंह, नवदीप सिंह, रेणू गौड़, नीरज गोड़, परमिदर कौर, विशाल गर्ग, अमरिदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी