220 केवी सबस्टेशन छाजली को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, संगरूर : पंजाब स्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से पंजाब स्तरीय प्रोग्राम क

By Edited By: Publish:Mon, 30 Jan 2017 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jan 2017 05:17 PM (IST)
220 केवी सबस्टेशन छाजली को मिला प्रथम पुरस्कार
220 केवी सबस्टेशन छाजली को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, संगरूर : पंजाब स्टेट कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से पंजाब स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में आइएएस पावर सचिव ऑफ पंजाब वीनू प्रसाद मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस समय उनके साथ नीरज हित अभिलाषी, शशि प्रभा व त्रिलोचन ¨सह भी मौजूद रहे। पंजाब के सभी स्टेशनों में से 220 केवी सब स्टेशन छाजली को सबसे व्यवस्थित सब स्टेशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पटियाला सर्किल के उप मुख्य इंजीनियर रा¨जदर ग्रोवर, सहायक निगरान इंजीनियर हरभजन ¨सह, दर्शन ¨सह व समूह स्टाफ को एक ट्राफी व 15 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रा¨जदर ग्रोवर ने कहा कि यह सभी कर्मचारियों की मेहनत का फल है, जो पंजाब के सभी स्टेशनों में से 220 केवी सब स्टेशन छाजली को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस मौके पर हरभजन ¨सह, गुरमले ¨सह, सौरभ जैन, सरबजीत ¨सह, गु¨रदरपाल ¨सह, गुरदयाल ¨सह, सत भूषण शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी