हर घर तक पहुंचेगी नशे के खिलाफ युवाओं की आवाज : गीता शर्मा

संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : नशा विरोधी अभियान के तहत स्थानीय शहीद ऊधम ¨सह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 04:38 PM (IST)
हर घर तक पहुंचेगी नशे के खिलाफ युवाओं की आवाज : गीता शर्मा
हर घर तक पहुंचेगी नशे के खिलाफ युवाओं की आवाज : गीता शर्मा

संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : नशा विरोधी अभियान के तहत स्थानीय शहीद ऊधम ¨सह सरकारी स्कूल (लड़के) की डेपो टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में जागरूक मार्च निकाल कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। एसडीएम मनजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित रैली का नेतृत्व एसएचओ सिटी भरपूर ¨सह व डेपो कोआर्डिनेटर सु¨रदर ¨सह भरूर ने किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव व कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष गीता शर्मा, नगर पार्षद डॉ. अमित शर्मा, नगर पार्षद विजयपाल गीतू, नगर पार्षद प्रभशरण ¨सह बब्बू और अमृत कौर ने उनके वार्डो में जागरूक रैली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रैली यहां के प्रमुख बाजारों से भी गुजरी। रैली को संबोधित करते गीता शर्मा ने कहा कि युवाओं की आवाज हरेक वर्ग पर गहरा असर छोड़ती है। नशे के खिलाफ उठी युवाओं की आवाज हर घर तक पहुंचेगी और नशे का जड़ से खात्मा होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह का भी यही सपना है कि पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त हो। इस मौके पर सु¨रदर भरूर ने कहा कि नशे के बढे रूझान ने पंजाब परिवारों को बर्बाद कर दिया, वहीं पंजाब के नौजवान बदनाम हो गए। लेकिन पंजाब सरकार ने नशे की रोकथाम हेतु कारगर कदम उठाए हैं और इसका असर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से ध्यान हटाकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएं।

chat bot
आपका साथी