गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त भोजन देना जरूरी : डॉ. राज कुमार

संगरूर सिविल सर्जन संगरूर डा. राज कुमार ने अनीमिया जांच कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 04:50 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त भोजन देना जरूरी : डॉ. राज कुमार
गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त भोजन देना जरूरी : डॉ. राज कुमार

जागरण संवाददाता, संगरूर : सिविल सर्जन संगरूर डॉ. राज कुमार ने अनीमिया जांच कैंप लगाने संबंधी सिविल सर्जन कार्यालय में जिले के समूह सीनियर मेडिकल अफसरों से बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा कि अनीमिया रोग से अगर पहले सचेत रहा जाए तो इससे बचा जा सकता है। इस संबंधी सेहत विभाग द्वारा अनीमिया जांच कैंप जिले में लगाए जा रहे हैं, जिसमें खासकर गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व बच्चों में खून की जांच की जाएगी व वहीं अनीमिया से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा। अनीमिया से बचने के लिए भरपूर मात्रा में आयरन वाला भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, सोयाबीन, काले चने, पेठा, अंडा, मीट, तिलगुड़, अरहर आदि का सेवन करना चाहिए। जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. रविदर कलेर ने बताया कि इन कैंप को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर व वर्कर्स और आशा के अलावा अन्य विभागों से तालमेल जरूरी किया जाना चाहिए। कैंप लगाने से पहले इसका कुछ दिन पहले प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। मौके पर सहायक सिविल सर्जन संगरूर डॉ. महेश कुमार, डीएमसी डॉ. परमिदर कौर, डॉ. उपासना बिद्रा, डीएमईओ रणधीर सिंह व जिला मास मीडिया विग से डॉ. विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी