संगरूर में धनतरेस पर लोगों में दिखा उत्साह, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

धनतेरस व दीपावली के त्योहार के लिए बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है। महामारी के लंबे कार्यकाल के बाद लोग त्योहारों के सीजन में खरीदारी के लिए बाजारों में उतर आए हैं। वहीं ग्राहकों को देख दुकानदारों व व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

By Edited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 10:33 AM (IST)
संगरूर में धनतरेस पर लोगों में दिखा उत्साह, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
धनतेरस को लेकर दुकान में खरीदारी करते हुए लोग।

संगरूर, जेएनएन।  धनतेरस व दीपावली के त्योहार के लिए बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है। महामारी के लंबे कार्यकाल के बाद लोग त्योहारों के सीजन में खरीदारी के लिए बाजारों में उतर आए हैं। वहीं ग्राहकों को देख दुकानदारों व व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। लोग धनतेरस के लिए बर्तन, सोने-चांदी के जेवर, चांदी की मूर्तियां, सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए भारी उत्साह दिखा रहे हैं। दीवाली के मद्देनजर लोग मिट्टी व चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजा सामग्री इत्यादि खरीद रहे हैं। आज 13 नवंबर को धनतेरस है, जिसके लिए शहर के पटियाला गेट, सुनामी गेट, सदर बाजार, नाभा गेट व धूरी गेट बाजार सहित सर्राफा बाजार सज गया है।

बाजारों में खास तौर पर पंडाल लगाए गए हैं तथा रंगबिरंगी लाइटों से बाजारों को सजाया गया है। पटियाला गेट बाजार में ¨प्रस बर्तन स्टोर के मालिक ¨प्रस ने बताया कि धनतेरस पर लोग बर्तन, पीतल के बर्तन, पूजा के बर्तन, घंटी, ज्योत सहित अन्य सामग्री खरीदते हैं। सोने का दाम तेज, पर बेहतर व्यापार की उम्मीद स्वर्णकार रशिक वर्मा, आक्रमण सिंह शम्मी ने कहा कि कोविड काल के लंबे समय के बाद बाजार में दोबारा रौनक दिखाई दी है। सर्राफा बाजार भी ठंडा पड़ा हुआ है।

दीवाली व धनतेरस पर बेहतर व्यापार की उम्मीद है। सोने का दाम बेशक अधिक है, लेकिन लोग अपनी जरूरत अनुसार खरीददारी को तवज्जो देंगे इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है। कंपनियों की ओर से भी ग्राहकों के लिए बेहतर आफर दिए गए हैं, जिसका लोगों को बनता फायदा उठाना चाहिए। धनतेरस पर लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी का चम्मच, कुबेर, पीड़ी, चांदी का सिक्का इत्यादि की खरीददारी करते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना की सावधानियों को बरतते हुए खरीददारी के लिए आएं, ताकि मंदी के दौर से गुजर रहे सर्राफा बाजार को दीवाली के त्योहार पर नई ताकत मिल सके। सही समय पर करें खरीददारी, होगी फायदा पंडित कपिल जोशी ने बताया कि धनतेरस पर लोग किसी भी प्रकार की सामग्री का खरीददारी कर सकते हैं। सोने-चांदी, बर्तन इत्यादि की खरीददारी को अहम माना जाता है। सुबह 6:41 से 10:49 सुबह तक, दोपहर 12 बजे से 1:34 बजे तक व शाम 4:19 से 5:42 बजे तक खरीददारी की शुभ समय हैं। इस समय दौरान लोग खरीददारी करें। इसका उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी