गमगीन माहौल में नोहर चंद का अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र जाखल (संगरूर) नगरपालिका जाखल की प्रधान सीमा गोयल के ससुर नोहर चंद गोयल का रवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:10 AM (IST)
गमगीन माहौल में नोहर चंद का अंतिम संस्कार
गमगीन माहौल में नोहर चंद का अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, जाखल (संगरूर) : नगरपालिका जाखल की प्रधान सीमा गोयल के ससुर नोहर चंद गोयल का रविवार दोपहर को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रजनी विरमानी सहित पदाधिकारियों व पीड़ित परिवार ने एलान किया कि यदि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार न किया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।

डीएसपी डीएसपी बीरम सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सोमवार तक आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रजनी विरमानी, संजय छपारय उपाध्यक्ष, सचिव राकेश कुमार ने कहा कि इस घटना में सरासर प्रशासनिक लापरवाही है।

chat bot
आपका साथी