भूखे को अन्न व प्यासे को पानी दो ईश्वर जल्द खुश होंगे : सूर्यकांत शास्त्री

जागरण संवाददाता, बरनाला : श्री गणेश उत्सव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। अब शह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Aug 2017 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 30 Aug 2017 04:49 PM (IST)
भूखे को अन्न व प्यासे को पानी दो ईश्वर जल्द खुश होंगे : सूर्यकांत शास्त्री
भूखे को अन्न व प्यासे को पानी दो ईश्वर जल्द खुश होंगे : सूर्यकांत शास्त्री

जागरण संवाददाता, बरनाला : श्री गणेश उत्सव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। अब शहर में शांति होने के बाद इन समारोहों में रौनक आने लगी है व खुल कर गणपति बप्पा मोरया के जय घोष गूंजने लगे हैं।

भूखे को अन्न व प्यासे को पानी देने से ईश्वर जल्द खुश होकर आपके दुखों का हरण करते है। यह प्रवचन कथा व्यास परम श्रद्धेय भागवत भास्कर डॉक्टर सूर्य कांत शास्त्री ने श्री गणेश उत्सव कमेटी द्वारा ओम सिटी में आयोजित श्री मद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान किए। कथा व्यास परम श्रद्धेय भागवत भास्कर डॉक्टर सूर्य कांत शास्त्री ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा व सहायता करने से मानव के दुखों का हरण हो जाता है उनके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। सूर्य कांत शास्त्री जी द्वारा गाए भजन, करते हो काम तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है, पर श्रद्धालुओं ने झूम कर नृत्य किया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरीश गोयल, कैशियर जितेंद्र गोयल, जीवन कुमार गर्ग, महासचिव अमनदीप कैंथ, मास्टर रमेश कुमार, पीआरओ सुभाष गर्ग, सु¨रदर कुमार बिल्लू, अनिल गोयल, नवनीत गोयल, भगवंत दद्धाहूर, योगेश ¨जदल, जिम्मी गोयल, कृष्ण गौड़, दीपू गोयल, दीपक सोनी, राजेश लोंगोंवालियां के अलावा शहर के गणमान्य उपस्थित थे।

इसी प्रकार शिव मंदिर रेलवे स्टेशन में जमुना पुरी जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि संतों का सम्मान व ईश्वर की भक्ति मानव को मोक्ष की तरफ लेकर जाती है। मंदिर बाबा गीटी वाला में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया गया व इस अवसर पर श्री राम चरित्र मानस का पाठ करवाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हमें श्री राम जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए व अपने माता पिता के वचनों को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी के नाम पर केक काट कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान जेई अशोक ¨जदल, महासचिव इंजीनियर कंवल ¨जदल, मीत प्रधान बीरबल ठेकेदार, चेयरमैन विपिन धरनी, जीवन, रजत बांसल लक्की, विशेष काला, कशिश काकू के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी