किसानों पर दर्ज पर्चे रद करवाने के लिए तहसील कार्यालय घेरा

ोत्र में गेहूं का नाड़ जलाने पर किसानों पर किए पर्चे रद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला महासचिव रण सिंह के नेतृत्व में सब तहसील का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 06:06 AM (IST)
किसानों पर दर्ज पर्चे रद करवाने के लिए तहसील कार्यालय घेरा
किसानों पर दर्ज पर्चे रद करवाने के लिए तहसील कार्यालय घेरा

जेएनएन, लौंगोवाल (संगरूर) : क्षेत्र में गेहूं का नाड़ जलाने पर किसानों पर किए पर्चे रद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला महासचिव रण सिंह के नेतृत्व में सब तहसील का घेराव किया। यूनियन के जिला महासचिव रण सिंह ने कहा कि नाड़ व पराली जलाना किसानों की मजबूरी है। एक तरफ सरकार किसानों को धान की सीधी बुआई करने को उत्साहित कर रही है। दूसरी तरफ किसानों को ऐसा करने के लिए पर्याप्त जमीनी कार्य करने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर किसानों पर पर्चे दर्ज करना नाइंसाफी है। पंजाब के किसी भी किसान पर काई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। इस मौके ब्लॉक प्रधान हरी सिंह, प्रधान करनैल सिंह, वित्त सचिव कश्मीर सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह, प्यारा सिंह, जरनैल सिंह, अमन सिंह, कर्म सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी