विभिन्न जगहों पर 1160 लीटर लाहन बरामद, 14 पर्चे दर्ज

पुलिस ने विभिन्न मामलों में 1160 लीटर लाहन व शराब बरामद की। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:33 PM (IST)
विभिन्न जगहों पर 1160 लीटर लाहन बरामद, 14 पर्चे दर्ज
विभिन्न जगहों पर 1160 लीटर लाहन बरामद, 14 पर्चे दर्ज

संवाद सहयोगी, संगरूर : पंजाब के कई हिस्सों में जहरीली शराब पीने से सौ से अधिक व्यक्तियों की हुई मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी करके लाहन बरामद की। विभिन्न मामलों में 1160 लीटर लाहन व शराब बरामद की। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पहले मामले में हैड कांस्टेबल नाजर सिंह ने सूचना के आधार पर भुपिदर सिंह निवासी गांव होतीपुर खनौरी के घर पर छापामारी की। पुलिस ने यहां से नाजायज शराब निकालते हुए भारी मात्रा में लाहन बरामद की। घर पर रेड कर 100 लीटर लाहन पकड़ी। दूसरे मामले में चोटिया पुलिस ने गांव कालिया निवासी एक व्यक्ति से 50 लीटर लाहन बरामद किया है। हेड कांस्टेबल बुट्टा सिंह ने बताया कि गांव नहरसधानी रोड गांव कालिया में मनजिदर सिंह निवासी गांव कालिया के घर शराब बेचने की सूचना मिली। उसके घर छापामारी करके पुलिस ने 50 लीटर लाहन बरामद की। आरोपित को गिरफ्तारी अभी बाकी है। तीसरे मामले में लदाल निवासी एक महिला से पुलिस ने 100 लीटर लाहन पकड़ी है। एएसआइ हरमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव लदाल की महिला तस्कर परमजीत कौर निवासी लदाल लहरागागा को 100 लीटर लाहन व एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चौथे मामले में गांव जलूर निवासी एक व्यक्ति को 200 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में एएसआइ गुरभेज सिंह ने जानकारी दी। पांचवे मामले में नार्कोटिक्स संगरूर की टीम ने गांव झलूर के एक नशा तस्कर को 200 लीटर के साथ गिरफ्तार किया। गांव झलूर के बलजिदर सिंह से 200 लीटर एएसआइ कशमीर सिंह ने लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। संगरूर के एएसआइ जगतार सिंह की अगुआई में गांव झलूर के गोबिद सिंह को 200 लीटर लाहन पकड़ा है। आरोपित की गिरफ्तारी अभी बाकी है। लहरा पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह ने लदाल की एक महिला को 100 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया। लोंगोवाल थाना के एएसआइ बलविदर सिंह ने गांव तकीपुर के सोहण सिंह को 40 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। लोंगोवाल थाना के एएसआइ प्रेम सिंह ने मैदेवास गांव में रहने वाले गुरदीप सिंह को 40 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। लोंगोवाल के हरचेतन सिंह ने गुरप्रीत सिंह निवासी रत्तोके के घर से 40 लीटर लाहन बरामद किया। लोंगोवाल थाने के हेड कांस्टेबल जशजोत ने तकीपुर निवासी सुरजीत सिंह के घर से 25 लीटर लाहन बरामद किया है, लोंगोवाल के एएसआइ रणजीत सिंह ने तकीपुर के रणजीत सिंह से 40 लीटर लाहन बरामद किया है। बडरुखां चौकी के एएसआइ सतपाल सिंह ने गांव तकीपुर निवासी कुलविदर सिंह के घर से 40 लीटर लाहन बरामद किया है। मूनक के हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह ने देश राज निवासी वार्ड नंबर 13 के खेत में बने कोठे से 25 लीटर व लाहन बरामद की है।

chat bot
आपका साथी